Breaking News

योगी 16वीं बार डा0 आंबेडकर के कार्यक्रम में आने वाले उ0प्र0 के प्रथम मुख्यमंत्री बने-डा0 निर्मल

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा साहेब डा0 आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस तथा जन्म दिवस समारोह में डा0 आंबेडकर महासभा परिसर में 16 वीं बार आने वाले उ0प्र0 के प्रथम मुख्यमंत्री बन गए है। इसके लिए डा0 आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डा0 लालजी प्रसाद निर्मल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि योगी जी को डा.आंबेडकर और प्रदेश के दलितों से अतीव लगाव है।
डा0 निर्मल के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डा0 आंबेडकर से लगाव होने के कारण ही प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में डा0 आंबेडकर की फोटो लगाया जाना अनिवार्य कर दिया है और लखनऊ के ऐशबाग में डा0 आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण करा रहे है।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *