Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण किया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 19 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण कर उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक को अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान हेतु समर्पित भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण कर उन्हें मंगलकामनाएं दी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अनूप गुप्ता एवं रामप्रताप सिंह चैहान भी साथ रहे।
   श्री चैधरी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने हेतु अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करें। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण की भावना से निरंतर देश व प्रदेश की सेवा कर रही भाजपा “विकसित भारत” के सपने को साकार करने के लिए अनवरत प्रयासरत है।
श्री चैधरी ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर अटूट मजबूती प्रदान करने के साथ ही जन-जन को राष्ट्रवादी विचारधारा और माँ भारती की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

Check Also

आंबेडकर जयंती पर भाजपा का दलित युवाओं को जोड़ने का मिशन, मैराथन होगा माध्यम

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। आगामी आंबेडकर जयंती के कंधे पर बंदूक चलाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A