Breaking News

चोरी के चाँदी के आभूषण सहित 04 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर रविवार को बेलवा बुजुर्ग के पास से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के चोरी के चाँदी के आभूषण के साथ 18 हजार रूपये नकद आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि थाना तुर्कपट्टी क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी हुई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना तुर्कपट्टी पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिसमें अभियुक्त विपिन के विरूद्ध जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानो में चोरी आदि के 08 अभियोग, अभियुक्त रोहित व सेराज के विरूद्ध जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानो में चोरी आदि के 06-06 अभियोग एवं अभियुक्त राजन के विरूद्ध जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानो में चोरी आदि के 05 अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर के विपिन निवासी ग्राम अमवा चैधरी जोकवा बाजार, ोहित निवासी ग्राम जोकवा बाजार, सेराज निवासी ग्राम अमवा दूबे एवं राजन निवासी ग्राम अमवा दूबे।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

– कानपुर में 411 करोड़ की 48 परियोजनाओं की सौगात, बिठूर को रामायण सर्किट से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *