Breaking News
images

लूट के सोने के आभूषण और 13 हजार नकद के साथ 3 ईनामी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
कन्नौज। थाना ठठिया पुलिस टीम द्वारा रविवार को खैरनगर रोड अलियापुर तिराहा के पास मोटर साइकिल सवार बदमाशों को जिसमें विवेक उर्फ पिन्टू, कृष्णा और हंसू को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के सोने के आभूषण, 12 हजार 880 रूपये नकद, 02 अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवित कारतूस और 01 मोटर साइकिल (बिना नम्बर प्लेट) आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जिसमे अभियुक्त विवेक उर्फ पिन्टू के विरूद्ध जनपद कन्नौज व हरदोई के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि के 18 अभियोग एवं अभियुक्त हंसू के विरूद्ध जनपद हरदोई व कन्नौज के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, आबकारी एक्ट आदि के 08 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना ठठिया पर पंजीकृत अभियोग में वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। ्इस सम्बन्ध में थाना ठठिया पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: विवेक उर्फ पिन्टू, कृष्णा और हंसू निवासी ओमपुरी नानागंज झाला थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *