Breaking News

एलडीए ने किया जानकीपुरम विस्तार में अवैध निर्माण सील

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने जानकीपुरम विस्तार में एक अवैध निर्माण को सील किया।
प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मनीष जैन व अन्य द्वारा जानकीपुरम विस्तार में भूखण्ड संख्या-3/1258 पर लगभग 2152 वर्गफिट क्षेत्रफल में सेटबैक को कवर्ड करते हुए बेसमेंट समेत दो मंजिला व्यावसायिक बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा  था। इसके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए कार्यवाही के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने निर्माणाधीन बिल्डिंग को पूर्व में सील किया था।
वर्तमान में स्थल निरीक्षण किये जाने पर पाया गया कि बिल्डर ने स्थल पर पुन: निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। इस पर सहायक अभियंता एन0एन0 चौबे के नेतृत्व में अवर अभियंता सुभाष शर्मा ने सोमवार को प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से प्रश्नगत स्थल को पुनः सील कर दिया ।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES