Breaking News

मोटा अनाज शारीरिक विकास हेतु अत्यंत आवश्यक – पवन सिंह

 विधायक पवन सिंह चौहान द्वारा मोटा अनाज स्नेह भोज
वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। बक्शी का तालाब स्थित एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष एमएलसी पवन सिंह चौहान के आवास जानकीपुरम में मोटा अनाज स्नेह भोज का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री डा संजय निषाद, सांसद कौशल किशोर, राज्यमंत्री मनोहरलाल कोरी, राज्यमंत्री संदीप सिंह, सभापति कुमार मानवेंद्र प्रताप सिंह, नेता नीरज सिंह, नेत्री अपर्णा यादव, डा जे पी पांडे, कुलपति ऐ के टी यू और अन्य अतिविशिष्ट गण आदि उपास्थित थे।
यह कार्यक्रम जिसमें 5000 लोगों स्वादिष्ट ज्वार, बाजरा, जुंडी, मडुआ, रागी, काकुन, कोंदो, सांवा, चना, मक्का, कंगनी से बने व्यंजनो का लुफ्त उठाया। इस सांस्कृतिक सहभोज का अयोजन इसलिये किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक व्यंजनों का लोगों के बीच उपचारात्मक श्री अन्न के खाद्य पदार्थों का समाज में जागरूकता पहुंचना था। जिससे मोदी के भारतीय खाद्य पदार्थों का सेवन करने की उद्देश्य को महत्व दिया जा सके। एमएलसी पवन सिंह चौहान ने आये सभी अतिथियों को अविस्मरणीय स्वागत कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त कर्मचारी, निदेशक, प्राचार्य, आचार्य, स्टाफ इत्यादि उपस्थित रहे।

 

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES