Breaking News

पायल लक्ष्मी सोनी को मिला महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 26 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में भारत उत्थान न्यास की राष्ट्रीय संगोष्ठी विषय भारत के उत्थान में हिन्दी साहित्य की भूमिका एवं आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर काशी की बेटी श्रीमती पायल लक्ष्मी सोनी को आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ (श्रीमती) सरला अवस्थी ने कहा कि साहित्य के माध्यम से हम अपनी भावी पीढ़ियों तक भारतीय ज्ञान परम्परा एवं समृद्धशाली इतिहास को हस्तांतरित कर सकते हैं। अध्यक्ष डॉ पंकज सिंह ने बड़े विनोद पूर्ण ढंग से आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी के जीवन की घटनाओं को प्रस्तुत किया। विशिष्ट वक्ता डॉ. रोचना विश्नोई ने साहित्य की महत्ता को उजागर करते हुए कहा कि साहित्य हमारे विचारों को कम से कम शब्दों में व्यक्त करने का सर्वोत्तम साधन है। विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता सुमित्रा चैधरी ने न्याय के क्षेत्र में हिन्दी की महत्ता पर विचार रखे। द्वितीय सत्र के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ बिंध्या बिंदू सिंह ने आचार्य के जीवन पर अपने उद्गार व्यक्त किये एवं सभी का मार्गदर्शन किया। न्यास संरक्षक डॉ उमेश पालीवाल ने न्यास के कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं को हिन्दी एवं समाज कल्याण हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

​”हिन्दू धर्म की चंदन की लकड़ी में दीमक लग गई, अब नरमी नहीं कड़ाई का समय : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

– ​”श्री राम के दरबार में चोरी हुई और सारा सरकारी प्रायश्चित प्रायश्चित नहीं” – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES