Breaking News

मिशन शक्ति चतुर्थ चरण अन्तर्गत नारी सशक्तिकरण अभियान के क्रम में महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 21 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देशन में आज दिनांक 21.10.2023 को जीआरपी अनुभाग लखनऊ के समस्त थानों द्वारा “मिशन शक्ति” चतुर्थ चरण नारी सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत समाज में नारी सुरक्षा व सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु जीआरपी थानो में नियुक्त महिला पुलिसकर्मी (शक्ति दीदी) द्वारा जीआरपी अनुभाग लखनऊ के समस्त रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग, एरिया टिकट घर आदि जगहों पर उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा जीआरपी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित उ0प्र0 शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओ के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किया गया ।

Check Also

हिंदू समाज में भेदभाव खत्म करने पर जोर, समरसता ही राष्ट्र निर्माण का आधार: नरेंद्र ठाकुर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। हिंदू समाज में जाति, भाषा और प्रांत के आधार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES