Breaking News

व्यापारियों ने डॉ दिनेश शर्मा को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर जोरदार स्वागत किया और बधाई दी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 8 सितंबर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में राजधानी के व्यापारियों ने प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा को राज्यसभा का निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में उनके आवास पहुच कर उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा फूल माला से स्वागत किया।

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने इस अवसर पर कहा डॉ0 दिनेश शर्मा व्यापारियों के हितेषी हैं एवं उनके राज्यसभा सदस्य बनने पर व्यापारियों में उत्साह एवं खुशी है। डॉ दिनेश शर्मा को बधाई देने एवं स्वागत करने वालों में संगठन के हर्जिन्दर सिंह, राधेश्याम शर्मा, पंकज अरोड़ा, हिमांशु रस्तोगी, धीरज शुक्ला, अमिताभ श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा, राजेश सक्सेना, दीपक चैहान, गुरप्रीत सिंह चड्ढा, हरीश कोहली, शेखर पांडे, रूपेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल थे।

Check Also

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं फरियाद, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES