Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष ने विधान सभा सचिवालय कर्मियों के सेवानिवृत्ति पर शुभाशीष दिया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 6 सितम्बर। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में ‘संयुक्त सचिव’ अरविन्द कुमार पाठक एवं नीरजा निवास उपाध्याय, सुरेश कुमार ‘समीक्षा अधिकारी’ अनूप कुमार श्रीवास्तव ‘सहायक समीक्षा अधिकारी’ दयाराम यादव ‘सहायक मार्शल’ अजय कुमार ‘वरिष्ठ सुरक्षा सहायक’ श्रीमती शांति देवी ‘वरिष्ठ अनुसेवक’ राम कुमार विश्वकर्मा, राजेन्द्र प्रसाद ‘दफ्तरी’ के पद पर जो लगातार कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हुए हैं उनके सेवानिवृत्ति के विदाई समारोह के अवसर पर उन्हें अपना शुभाशीष देते हुए उनके सुर्दीघ जीवन व सुख समृद्धि की कामना की।
विदाई समारोह के इस अवसर पर कर्मचारी कल्याण संगठन के सभापति एवं प्रमुख सचिव, विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे एवं विशेष सचिव बृज भूशण दूबे व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने विधान भवन के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हाल एकत्र होकर पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र के साथ प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और सभी लोगों के उत्तम स्वस्थ व सुखी जीवन की कामना की।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *