Breaking News

महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने विंडो ट्रेलिंग कर विकास कार्यों का जायजा लिया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ/अयोध्या 27 अगस्त। उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल की परिसीमा में आने वाले अयोध्या जं. तथा वाराणसी जं.(कैंट.) स्टेशनों पर वर्तमान समय में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रगतिशील परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए आज दिनांक 27.08.2023 को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, शोभन चैधुरी का अपने दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत लखनऊ आगमन हुआ। अपने इस निरीक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, डॉ. मनीष थपल्याल एवं मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ लखनऊ स्टेशन के यार्ड में पहुंचकर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02 और 03 की लंबाई में विस्तार हेतु किए जाने वाले कायों का अवलोकन किया तथा इनको पूर्ण लंबाई का (फुल लेंथ) बनाने के संबंध में अपने आवश्यक दिशा निर्देश पारित किये। इसके उपरांत महाप्रबंधक सभी अधिकारियों के साथ अयोध्या जं. की ओर प्रस्थान कर गए एवं इस दौरान उन्होंने लखनऊ-अयोध्या रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए ट्रैक की संरक्षा को परखा एवं उनका आगमन अयोध्या जं. स्टेशन पर हुआ। महाप्रबंधक ने वहां पहुंचकर स्टेशन एवं परिसर में प्रगतिशील परियोजनाओं एवम विभिन्न निर्माण कार्यों की विधिवत जानकारी प्राप्त की एवं इस विषय में संबंधितों को आवश्यक सुझाव एवं निर्देश पारित किए। इसके उपरांत महाप्रबंधक अन्य समस्त अधिकारियों के साथ अयोध्या जं. से वाराणसी जं.(कैंट) स्टेशन की ओर प्रस्थान कर गए तथा इस दौरान उन्होंने विंडो ट्रेलिंग करते हुए अयोध्या-वाराणसी रेलपथ की संरक्षा का जायजा लिया।

Check Also

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस संकट पर प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार को घेरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES