Breaking News

प्रदेश भाजपा ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं दी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा                       

लखनऊ 15 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह चैधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं दी।
श्री चैधरी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रनायकों ने अपने शोणित से काल के कपाल पर स्वतंत्रता की अमिट गाथा अंकित की है। मां भारती को स्वाधीन कराने के लिए अमर बलिदानियों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा है। स्वतन्त्रता का पर्व राष्ट्र को वैभवशाली बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक द्वारा संकल्प लेने का दिन है। राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखनें में प्रत्येक भारतवासी की सहभागिता हो, जिससे भारत आर्थिक, सामरिक तथा सांस्कृतिक रूप से समृद्धशाली बनें और विश्व का नेतृत्व करे।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES