Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर विधानसभा अध्यक्ष ने बधाई दी

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 22 दिसंबर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, विधान सभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने प्रदेशवासियों के साथ ही किसानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह को किसानों के अभूतपूर्व विकास के लिए याद किया जाता है और इस दिन को किसान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। चौधरी साहब की सोच यह थी कि बगैर किसानों को खुशहाल किए देश व प्रदेश का विकास नहीं हो सकता।

Check Also

यूपी के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों को मिले 3,567 नए शिक्षक और संस्था प्रधान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES