Breaking News

पीएनबी ने अपने संस्थापक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली 18 नवंबर। पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की 93 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने 1894 में वर्तमान के पीएनबी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और बैंक में खाता खोलने वाले पहले व्यक्ति थे।
पीएनबी के कार्यपालक निदेशक विजय दुबे, स्वरुप कुमार साहा, कल्याण कुमार व उनके साथ मुख्य सतर्कता अधिकारी वीके त्यागी, महाप्रबंधक राजीव कुमार, वरिष्ठ कार्यपालकों सहित स्टाफ के सदस्यों ने बैंक के नई दिल्ली मुख्यालय में लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पंजाब के शेर या पंजाब केसरी के नाम से प्रेमपूर्वक याद किए जाने वाले लाला जी शुरुआती सालों में बैंक के प्रबंधन के साथ सक्रिय रुप से जुड़े रहे। उनके नेतृत्व में पीएनबी भारतीय पूंजी के साथ कार्य शुरु करने वाला पहला स्वदेशी बैंक बना जो आज भी अपनी प्रभावी साख बनाए हुए है। संस्थापक बोर्ड का गठन देश भर से विभिन्न विचार धाराओं को मानने वालों को मिला कर किया गया था जिसका उद्देश्य देश के आर्थिक हितों की रक्षा करने वाले सच्चे अर्थ में राष्ट्रीय बैंक की स्थापना था। आज पूर्व के ओरियंटल बैंक आफ कामर्स और यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया के विलय के उपरांत पीएनबी देश का अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है।

Check Also

PRASHAD योजना से तीर्थ स्थलों का विकास, धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई गति

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गुवाहाटी। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *