Breaking News

राज्यपाल ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों को क्यूएस वैश्विक रैंकिंग में स्थान पाने पर दी बधाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों को प्रतिष्ठित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इसे प्रदेश के उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए गर्व की उपलब्धि बताया।
क्यूएस एशिया एवं दक्षिण एशिया रैंकिंग में लखनऊ विश्वविद्यालय को 781-790 और 244वां स्थान मिला है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ और बाबा भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को एशिया में 801-850 तथा दक्षिण एशिया में 254वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय, महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय और सीएसजेएम विश्वविद्यालय कानपुर को एशिया में 901-950 तथा दक्षिण एशिया में 297वां स्थान मिला है। इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर को एशिया में 1001-1100 तथा दक्षिण एशिया में 330वां, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर को एशिया में 1201-1300 तथा दक्षिण एशिया में 397वां, और मदन मोहन मालवीय प्राविधिक विश्वविद्यालय गोरखपुर को एशिया में 1301-1400 तथा दक्षिण एशिया में 429वां स्थान प्राप्त हुआ है।
राज्यपाल ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों, शोधकर्ताओं, अधिकारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास, नवाचार और शैक्षणिक गुणवत्ता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के विश्वविद्यालय भविष्य में शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक विकास के क्षेत्र में और ऊंचाइयां प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाएंगे।

Check Also

हर सप्ताह होगा भर्ती इवेंट, छह माह में एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी: योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले छह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES