Breaking News

भारत ही एक ऐसा देश है जहां कन्याओं को दुर्गा के रुप में पूजा जाता है : अनिल, क्षेत्र प्रचारक

माँ शब्द भारतीय मनीषियों की देन है : चंपत राय, महासचिव- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या
– बेटियाँ, चरित्रशील और सुशिक्षित हों : आनन्दीबेन पटेल, राज्यपाल, यूपी
– प्रेरणा परिवार द्वारा आयोजित 5100 कन्याओं का पूजन राजभवन में संपन्न 
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजभवन में प्रेरणा संस्थान द्वारा आयोजित 5100 कन्याओं के कन्या पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल एवं रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित जनों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए अनिल ने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां कन्याओं को दुर्गा के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने बेटियों के संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमें बेटियों के उत्थान के लिए समाज, परिवार और सरकार सभी स्तरों पर सहयोग करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि चंपत राय ने कहा कि कन्या पूजन का यह दृश्य अनोखा और प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि “माँ” शब्द भारत के मनीषियों की देन है और कन्याओं का सम्मान एवं पूजन सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है।
मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज राजभवन में ग्रामीण क्षेत्रों की 281 गांवों से 5100 से अधिक बालिकाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और सकारात्मक विकास पर जोर दिया। राज्यपाल ने बताया कि लगभग 100 बच्चियों का राजभवन में ही कल्याण सिंह कैंसर इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ. एम.एल. भट्ट के नेतृत्व में टीकाकरण किया गया, जबकि शेष बच्चियों का टीकाकरण जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेरणा परिवार द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत हलवा, पूड़ी, चना का प्रसाद और पढ़ाई में उपयोगी सामग्री जैसे पेन, पेंसिल, पेंसिल बॉक्स व दक्षिणा बच्चियों को वितरित की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध के प्रांत प्रचारक कौशल, क्षेत्र संघचालक कृष्ण मोहन, श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के कोषाध्यक्ष डॉ. अनिल मिश्र, शकुंतला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय सिंह , कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एम.एल. भट्ट, केजीएमयू के डॉ. सुमित रुंगटा, आरएमएल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह, राज्य सूचना आयुक्त दिलीप अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य अधिकारी और संघ विचार परिवार के लोग उपस्थित रहे।

Check Also

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में खेली गयी फूल और अबीर – गुलाल की होली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के पावन पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES