Breaking News

करोड़ाें का बजट फिर भी हर साल बारिश में डूब जाती है मुंबई ? मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

– मुंबई में बारिश ने मचाई आफत,
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
मुंबई। महाराष्ट्र में मानसून अभी तक विदा होने का नाम नहीं ले रहा है और राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है। मुंबई के माटुंगा और किंग सर्कल इलाके में बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया है। शहर के ईस्टर्न सबर्ब्स, वेस्टर्न सबर्ब्स और अन्य क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मुंबई में मानसून की बारिश के बाद हर तरफ जलभराव है. यह पहली बार नहीं है. हर बार बारिश के मौसम में यही स्थिति पैदा होती है, जबकि जलनिकासी व्यवस्था पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं. इसके बावजूद हर साल मुंबई बारिश में क्यों डूब जाती है। मुंबई के अलावा वसई, विरार, मीरा रोड, भायंदर, पालघर, नवी मुंबई, ठाणे शहर और आसपास के ग्रामीण इलाके भी रुक-रुक कर बारिश का सामना कर रहे हैं। पश्चिम रेलवे पर चलने वाली एसी लोकल ट्रेनें भी बारिश से प्रभावित हुई हैं। अंधेरी और भायंदर के बीच रात में चलने वाली एसी लोकल ट्रेन में अचानक बारिश का पानी रिसने लगा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने और जलजमाव वाले इलाकों में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

Check Also

मंत्री के फरार बेटे पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, मुख्यमंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार बॉम्बे । बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES