Breaking News

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को दी चार राज्यों की जिम्मेदारी

– बसपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने अपनी पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए अपने रिश्तेदार अशोक सिद्धार्थ को पार्टी में दोबारा शामिल कर चार राज्यों—छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और गुजरात—का केंद्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। उन्हें इन राज्यों में पार्टी को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के लिए देश को छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसी क्रम में अन्य महत्वपूर्ण फेरबदल भी किए गए हैं। रणधीर सिंह बेनीवाल, जो पहले इन चार राज्यों का काम देख रहे थे, अब उन्हें सेक्टर-4 की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. लालजी मेधांकर को सेक्टर-4 से हटाकर सेक्टर-5 का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। पूर्व विधायक अतर सिंह राव को सेक्टर-6 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेक्टर-1 के प्रभारी पूर्व सांसद रामजी गौतम और सेक्टर-2 के प्रभारी पूर्व सांसद राजारामा अपने पदों पर यथावत बने रहेंगे। इन सभी केंद्रीय कोऑर्डिनेटरों के कार्यों की नियमित समीक्षा का दायित्व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को सौंपा गया है। इन फेरबदल को मायावती ने पार्टी संगठन को नई ऊर्जा देने और विभिन्न राज्यों में बसपा की पकड़ मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया है।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES