Breaking News

पीएनबी की 24’7 एनआरआई ग्राहक सेवा केंद्र और नई पेशकश

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 23 नवंबर, 2024 को अपने 24X7 एनआरआई ग्राहक सेवा केंद्र के साथ-साथ बैंकिंग सुविधा को बढ़ाने और अपने अनिवासी भारतीय (NRI) ग्राहकों की उभरती जरूरतों को पूरा करने हेतु नई वित्तीय सेवाओं का एक व्यापक सेट लॉन्च किया है। इन पेशकशों का अनावरण बैंक के भीकाजी कामा प्लेस, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के सचिव एम. नागराजू, संयुक्त सचिव पंकज शर्मा, एमडी एवं सीईओ अतुल कुमार गोयल, तथा कार्यकारी निदेशकों कल्याण कुमार, बिनोद कुमार, एम. परमशिवम और बिभु प्रसाद महापात्रा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
7 देशों में अनिवासी भारतीय (NRI) ग्राहकों के लिए पीएनबी ने विस्तारित टोल-फ्री नंबर, डोरस्टेप डॉक्यूमेंट पिकअप सुविधा, व्हाट्सएप बैंकिंग, FC NR -(B) फॉरवर्ड लिंक्ड प्रीमियम डिपॉजिट स्कीम, 50 विशेष NRI सेवा शाखाएँ, NRI नेविगेटर – FAQ के साथ एक व्यापक गाइड और NRI ग्राहकों की सुविधा के लिए नई वेबसाइट जैसी सेवाएं शुरू की हैं।
यह लॉन्च दुनिया भर के ग्राहकों को सुलभ, व्यक्तिगत और निर्बाध बैंकिंग समाधान प्रदान करने हेतु PNB की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बैंक के फोकस को मजबूत करता है।

Check Also

पहले प्रकाशित आंकड़ों से आगे बढ़ेगा ब्रिक्स, लखनऊ में होगी सांख्यिकी प्रमुखों की बैठक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES