Breaking News

स्वच्छता के सन्देश के साथ मना “बाल दिवस”, सहायक बना “स्वच्छ सारथी क्लब”

– प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने व उसके विकल्पों के बारे में जाना
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। स्वच्छता का महत्व और उसके मूल्यों को आत्मसात कराने के लिए नगर विकास विभाग द्वारा प्रदेश के सभी निकायों में स्वच्छ सारथी क्लब के माध्यम से बाल दिवस को स्वच्छता का सन्देश देकर मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों को एसटीपी, एफएसटीपी प्लांट, एमआरएफ सेंटर और वेस्ट टू वंडर पार्क पर एक्सपोजर विजिट करायी गयी और साथ ही स्वच्छता सम्बन्धी विभिन्न आईईसी गतिविधियों के माध्यम से उन्हें जागरूक भी किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील के साथ ही विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गयी। जिससे स्वच्छ भारत – स्वच्छ उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने में उनके योगदान को साकार किया जा सके। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्यों को निकायो द्वारा सम्मानित भी किया गया।
भारतीय संस्कृति, अच्छी सेहत और गुणवत्तापूर्ण जीवनशैली बनाए रखने के लिए स्वच्छता महत्वपूर्ण है। स्वच्छता को सफल लोगों की आदत का भी श्रेय दिया जा सकता है। विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उनके स्वभाव और संस्कार में स्वच्छता को स्थापित करने के लिए बाल दिवस पर प्रदेश की नगरीय निकायों में स्वच्छ सारथी क्लब के माध्यम से स्कूल, कॉलेजो और विश्वविद्यालयों के छात्रों को एफएसटीपी प्लांट, एमआरएफ सेंटर और वेस्ट टू वंडर पार्क पर एक्सपोजर विजिट करायी गयी। जहां उन्हें सेप्टिक के गाद को जैविक खाद में परिवर्तन की विधि, कूड़े के प्रकार जैसे सूखा और गीला और निष्प्रयोज्य वस्तुओं को सुन्दर आकृति में परिवर्तित कर पुनः प्रयोग के बारे में बताया गया। वेस्ट टू वंडर पार्क पर एक्सपोजर विजिट के दौरान स्वच्छता सम्बन्धी रंगोली प्रतियोगिता, वॉल पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता व स्वच्छता एवं हाईजीन, सैनिटेशन संबंधी कार्यशाला का भी आयोजन किया गया और स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी।
प्रदेश स्तर पर सभी निकायों में लगभग 5000 स्वच्छ सारथी क्लब स्थापित हैं। जिनका मूल उद्देश्य स्कूल, कॉलेजो एवं विश्वविद्यालयो में स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियो, युवाओ, शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करना एवं सारथी के रुप में स्वच्छता अभियान में अपना योगदान देना तथा क्लब से अधिक से अधिक सदस्यों का जुड़ाव किया जाना है।

 

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES