Breaking News

पूर्व विधायकों ने कांग्रेस ज्वाइन किया, कांग्रेस परिवार दिन पर दिन बढ़ रहा – अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 18 अक्टूबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था रखने वालों की संख्या में दिन ब दिन वृद्धि होती जा रही है। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा से पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय एवं सपा से पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेष अध्यक्ष अजय राय ने उनके गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया।
श्री राय ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगांहों से देख रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश का मूड बदल दिया है। सभी जाति और धर्म के लोग भाजपा की समाज तोड़ो राज करो की नीति और नीयत से परिचित हो चुके हैं।
प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि पशुपतिनाथ राय जनपद गाजीपुर के दिलदार नगर सीट से विधायक रहे हैं, एवं गयादीन अनुरागी हमीरपुर से विधायक रहे हैं और दलित समाज में गहरी पैठ रखते हैं। प्रवक्ता अवस्थी ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रतिनिधि जिला पंचायत भावरकोल भगवती राय, कन्हैया उपाध्याय, रमेश राय, राजेश राय, गौतम राय, शशिप्रकाश राय, हवलदार सिंह यादव, जयप्रकाश राय, अभिषेक राय, रिपू राय, अश्वनी पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय, अजय पाण्डेय, चरण यादव, रोशन राय, प्रदीप राय, चन्द्रमा गिरी, राधेश्याम राय, जितेन्द्र राम, जवाहर राम, राकेश प्रसाद, रूकमांगद राय, अजय अनुरागी, रमइया प्रजापति, राकेश राजपूत, राहुल वर्मा, शिव बहादुर, रमाकान्त यादव, विवेक राजपूत, दुष्यंत राजपूत, हरीशरण राजपूत, सहित श्रीमती रतन प्रभा ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। और लखनऊ की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रतन प्रभा ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *