Breaking News
SYMBOL FOTO

CRIME : चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण बरामद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
अमेठी 27 अगस्त। दिनांक 27.08.2023 को थाना बाजार शुक्ल पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मंगरौली तिराहा के पास से 03 अभियुक्तों 1-सोनू 2-शनि कुमार 3-निरहू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण, चोरी के 15 हजार रूपये नगद बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि थाना बाजार शुक्ल क्षेत्रान्तर्गत चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना बाजार शुक्ल पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण, रूपया चोरी की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त :
1-सोनू निवासी चमरी का पुरवा थाना खण्डासा जनपद अयोध्या।
2-शनि कुमार निवासी चमरी का पुरवा थाना खण्डासा जनपद अयोध्या।
3-निरहू निवासी चमरी का पुरवा थाना खण्डासा जनपद अयोध्या।

Check Also

सूर्या हत्याकांड पर मायावती ने जताई चिंता; डिप्टी सीएम बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा के छात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES