Breaking News

निषाद सेना, भारतीय मानव समाज पार्टी तथा बसपा के कई पदाधिकारियों ने सपा की सदस्यता ली

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 25 दिसंबर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज निषाद सेना, भारतीय मानव समाज पार्टी तथा बसपा के कई पदाधिकारियों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई।
निषाद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द निषाद अम्बेडकरनगर, राष्ट्रीय महासचिव गुलाब चंद्र मिश्रा आजमगढ़, राष्ट्रीय सदस्य सौरभ पाण्डेय बस्ती, मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार विमल कुमार बिंद चंदौसी के साथ राम नगीना बिन्द, रामबली बिंद के अतिरिक्त प्रगतिशील मानव समाज पार्टी सलाहकार सौदागर बिंद, सैय्यदराजा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, सीरी बिंद महासचिव ज्ञानचंद बिंद, जोखू राम को आज समाजवादी पार्टी में शामिल किया गया।
चंदौली बसपा के पूर्व जिला प्रभारी गुल्लू गौतम के साथ संजय यादव, अमित राम, रविदास राम, प्रवीण सिंह पटेल एवं सुनील कुमार आदि ने भी बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इन सभी साथियों ने समाजवादी पार्टी को बहुमत से विजयी बनाने तथा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दुहराया। नरेश उत्तम पटेल ने उम्मीद जताई कि इनके आने से सपा को मजबूती मिलेगी।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *