Breaking News

प्रो0 विनय पाठक को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति पद का अतिरिक्त प्रभार मिला

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 18 नवंबर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति प्रो0 विनय कुमार पाठक को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
आज जारी एक आदेश में प्रो0 विनय कुमार पाठक को नियमित कुलपति की नियुक्त होने तक अथवा अग्रिम आदेशों तक, जो भी पहले हो, अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति पद के दायित्व का निर्वहन करने हेतु नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो0 अनिल कुमार शुक्ला की नियुक्ति महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर, राजस्थान के कुलपति के पद पर हो गयी है।

Check Also

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर राज्यपाल ने बढ़ाया बुनकरों का हौसला, हस्तशिल्प विश्वविद्यालय की स्थापना पर दिया जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES