Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की दी हार्दिक बधाई

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अनुराग वर्मा
लखनऊ 30 सितम्बर। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने राष्ट्रपति के जन्मदिन पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वह देश के अत्यंत पिछड़े वंचित वर्ग के कल्याण एवं उनकी आर्थिक स्थिति को सबल बनाने के प्रति सदैव समर्पित रहे है। उन्होंने राष्ट्रवाद एवं अन्त्योदय के कार्यक्रम को सफलीभूत करने के लिए सदैव सर्म्पणवाद से देश की सेवा की है। राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्र के जनकल्याण के कार्यक्रमों में भाग लेकर समाज के दबे एवं शोषित वर्ग के जीवन स्तर के उन्नयन के एक संदेश वाहक के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे है।
श्री दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घआयु प्राप्त हो जिससे वह अपने कर्तव्य के निर्वहन में सफल रहते हुए राष्ट्र के उन्नयन के लिए नया संदेश देते रहे।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *