Breaking News

शर्मनाक है भारत में हर तीसरे बच्चे का कुपोषित होना – अनुपम मिश्रा

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 16 सितम्बर। आज टीम आर.एल.डी. के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा ने लैंसेट पत्रिका की रिपोर्ट का ज़िक्र करते हुए भारत में बढ़ते कुपोषण पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की और कहा कि जिस देश में हर तीसरा बच्चा कुपोषित हो उस देश की सरकार ऐसे नाज़ुक समय में जब करोना महामारी के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति चिंतनीय हो और रोजगार छिन चुके हैं। ऐसे समय में केंद्र सरकार द्वारा पोषण पर व्यय किए जाने वाली राशि को 3700 करोड़ रुपए से घटाकर 27 सौ करोड़ किया जाना ना केवल चिंतनीय है बल्कि सरकार की कुपोषण के खिलाफ जंग के प्रति प्रतिबद्धता भी दर्शाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही इस विषय पर चिंता व्यक्त कर चुका है।
अनुपम मिश्रा ने आगे बोलते हुए कहा कि कुपोषित बच्चे शारीरिक ,मानसिक तथा बौधिक रूप से स्वस्थ बच्चों के मुकाबले काफी कमज़ोर होते हैं। यही कारण है कि ऐसे कुपोषित बच्चे स्वस्थ बच्चों के मुकाबले 20% कम आर्थिक आय कर पाते हैं क्योंकि उनकी उत्पादकता काफी कम हो जाती है। अनुपम मिश्रा ने कहा कि नई पोषण -2 समेकित योजना का भी सरकार ने बजट पहले से कम कर दिया है जो समझ से परे है। बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं और यदि बच्चे कुपोषित होंगे तो देश कमजोर और अशक्त ही होगा । आगे बोलते हुए अनुपम मिश्रा ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि पोषण पर सरकार को व्यय की जाने वाली राशि में तत्काल बढ़ोतरी करते हुए इस प्रकार से नीतियों का निर्माण किया जाए कि आने वाले 5 वर्षों में कोई भी बच्चा कुपोषित ना रहे ,तभी हम एक सशक्त व मजबूत भारत का निर्माण करने में सक्षम होंगे।

Check Also

केजीएमयू में दिव्यांग बच्चों के सशक्तीकरण और समावेशी सहभागिता पर हुई विशेषज्ञों की पैनल चर्चा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के भौतिक चिकित्सा एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *