Breaking News

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को नई रफ्तार देगा ‘निवेश मित्र 3.0’

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को निवेश के लिहाज से देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार एक और महत्वपूर्ण डिजिटल पहल करने जा रही है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को अधिक सरल, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम ‘निवेश मित्र 3.0’ विकसित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। यह प्लेटफॉर्म निवेशकों को वन-स्टॉप समाधान प्रदान करते हुए अत्याधुनिक और इंटेलिजेंट डिजिटल अनुभव देगा।
राज्य की निवेश नोडल एजेंसी इन्वेस्ट यूपी द्वारा विकसित किया जा रहा ‘निवेश मित्र 3.0’ राष्ट्रीय सिंगल विंडो सिस्टम से पूरी तरह एकीकृत होगा। इससे केंद्र और राज्य स्तर की सभी आवश्यक स्वीकृतियां एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में लगने वाला समय काफी कम होगा। प्रणाली को IGRS, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, निवेश सारथी, OIMS और इंडिया इंडस्ट्रियल लैंड बैंक से जोड़ा जाएगा, जिससे निवेश प्रक्रियाओं की सीधी निगरानी संभव हो सकेगी।
इस नए संस्करण की खासियत एआई आधारित स्मार्ट डैशबोर्ड होगी, जो रीयल-टाइम ट्रैकिंग, डेटा विश्लेषण और त्वरित निर्णय में मदद करेगा। साथ ही व्हाट्सएप, ईमेल और एसएमएस के माध्यम से निवेशकों को हर चरण की जानकारी मिलेगी। डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में यह पहल उत्तर प्रदेश को निवेशकों की पहली पसंद बनाने के साथ ही आत्मनिर्भर राज्य के लक्ष्य को भी मजबूती देगी।

Check Also

आईटीआई प्रवेश के लिए छात्रों को मिला दूसरा मौका, 9 से 12 अगस्त तक बदल सकेंगे ट्रेड और संस्थान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES