Breaking News

240 घंटे के प्रशिक्षण के बाद 100 महिलाओं को उद्यमिता को मिला नया आयाम

– 100 महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित
– दीक्षांत समारोह में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर जोर
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। गोमती नगर स्थित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) भवन में सोमवार को “दीक्षांत समारोह एवं उद्यमिता में कौशल की महत्ता” विषयक कार्यक्रम का आयोजन जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ एवं आईआईए लखनऊ चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें ड्रेस मेकिंग और ब्यूटी केयर ट्रेड में प्रशिक्षित 100 महिलाओं और किशोरियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि “महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपने हुनर और आत्मविश्वास के बल पर समाज को नई दिशा दे रही हैं। उन्हें केवल अवसर और मार्गदर्शन की आवश्यकता है।” उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. हरिओम प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने प्रतिभागियों को संप्रेषण कौशल के महत्व को समझने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।
आईआईए लखनऊ चैप्टर की उपाध्यक्ष आनंदी अग्रवाल ने बताया कि संस्था की महिला विंग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को उद्यमिता की ओर अग्रसर कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार की दिशा में अवसर दिए जा रहे हैं। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान हर वर्ष लगभग 1800 युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहा है। आईआईए लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष विकास खन्ना ने कहा कि “स्वावलंबी भारत का निर्माण तभी संभव है जब युवा और महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। आईआईए इस दिशा में हरसंभव सहयोग करेगा।”
संचालन वर्चस्व वेलफेयर सोसाइटी की प्रमुख प्रतिभा बालियान ने किया, जबकि पन्नालाल, नीतू सिंह, कल्पना सिंह और चंदन सिंह ने समन्वयन की भूमिका निभाई। समारोह में आईआईए के सदस्यों सहित लगभग 150 लोग उपस्थित रहे।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES