Breaking News

एससी/ एसटी के छात्रों को छात्रवृत्ति न मिलने से उनका भविष्य अंधेरे में, मायावती ने जताई चिंता

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार

लखनऊ। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से सम्बद्ध कई जिलों के दर्जनों कालेजों के हजारों एससी/ एसटी वर्ग के छात्र व छात्राओं की छात्रवृत्ति का सरकारी स्तर पर अब तक सही से समय पर निपटारा नहीं होने के कारण उनके भविष्य के अधर में लटकने के खतरे से लोगों में भारी बेचैनी व आक्रोश व्याप्त है। जिस पर बसपा प्रमुख मायावती ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय व जिला प्रशासन द्वारा भी इस सम्बंध में बार-बार पत्राचार के बावजूद लखनऊ स्थित समाज कल्याण विभाग स्तर पर असंवेदनशीलता व लापरवाही बरतने का परिणाम है कि लगभग 3,500 दलित छात्र व छात्राओं के शिक्षण जीवन पर भारी खतरा मंडरा रहा है।
चूँकि मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से ही उक्त विश्वविद्यालय स्थापित हुआ है, इसके सुचारु संचालन में भी सही रूचि लेकर ख़ासकर हजारों दलित छात्र/छात्राओं की इस गंभीर समस्या का समाधान वे तत्काल ज़रूर निकालेंगे, ऐसी उम्मीद।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES