Breaking News

ग्राम चैपालों में पौने पाँच लाख से अधिक समस्याओं का निस्तारण: केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चैपाल, का आयोजन किया जा रहा है, और बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है। जनवरी 23 से अब तक 04 लाख 78 हजार से अधिक समस्याओं/ प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। उक्त बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया।
श्री मौर्या ने कहा कि सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है, ग्राम चैपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है। श्री मौर्या ने आगे कहा कि ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चैपालों का आयोजन किया जा रहा है तथा चैपालों से पूर्व गांवों में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चैपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चैपालों में हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में नये मानकों के अनुरूप नये पात्र लाभार्थियों के चयन में ग्राम चैपालो की अहम् भूमिका रहेगी, इन चैपालों में सम्बन्धित ग्राम सभाओं के पात्रों के चयनध्सर्वे में पारदर्शिता का विधिवत आंकलन भी हो सकेगा। ज्ञातव्य है कि नये पात्र लोगों का चयन 31मार्च 2025 तक हर हाल में किये जाने की समय-सीमा निर्धारित की गयी है।
ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की 1414 ग्राम पंचायतों में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 3588 प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया।इन ग्राम चैपालों मे 3294ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 6076 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चैपालों में 74 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES