Breaking News

हार जीत तो एक परिणाम, खेल हमें धैर्य और चुनौतियों का सामना करना सिखाते हैं: पवन सिंह चैहान, MLC

– महाराष्ट्र ने 05 स्वर्ण और 02 कांस्य के साथ शीर्ष पर, यूपी के विकास ने रजत पदक जीता
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। प्रतियोगिता के तीसरे दिन के मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पवन सिंह चैहान ने कहा कि खेल हमें जीवन में अनुशासन और धैर्य सिखाते हैं। हार-जीत केवल एक परिणाम है, लेकिन हमारे प्रयास और संघर्ष हमें एक बेहतर इंसान बनाते हैं। खेल के माध्यम से हम जीवन की चुनौतियों का सामना करना सीखते हैं। मुख्य अतिथि पवन सिंह चैहान और ओलंपियन जटाशंकर मिश्रा ने विजेताओं को मेडल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की 68वीं राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 30 नवंबर तक गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, कुर्सी रोड, लखनऊ में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन महाराष्ट्र ने 05 स्वर्ण और 02 कांस्य पदकों के साथ शीर्ष स्थान बनाए रखा। हरियाणा 02 स्वर्ण, 02 रजत और 02 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि उत्तर प्रदेश के विकास कुमार ने 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।
ओलंपियन जटाशंकर मिश्रा ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं है, यह हमारे चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों को विकसित करने का माध्यम है।
प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक संध्या में कुसुम वर्मा और उनकी टीम ने अवधी लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। इसके अलावा, फरुवाही लोकनृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। खेल परिसर में उत्कृष्ट चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रत्येक खेल स्थल पर डॉक्टर, नर्स, और फार्मासिस्ट की टीम मौजूद रही। चोटिल खिलाड़ियों के लिए तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। 29 नवंबर को 400 मीटर बाधा दौड़, 1500 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़।

Check Also

समर्पण और सादगी की मिसाल थे आलम बदी, जनसेवा के आगे आयु नहीं रखती मायने: मुख्यमंत्री योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES