Breaking News

गन्ना किसानों की सच्ची हितैषी भाजपा ही : भूपेन्द्र सिंह चैधरी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ, 18 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि गन्ना किसानों की सच्ची हितैषी भाजपा ही है। इसका सुखद परिणाम भाजपा को गन्ना समिति एवं चीनी मिल संघ के चुनावों में मिला है। गन्ना किसानों के हित के लिए तत्पर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर प्रदेश के किसानों ने जीत की मुहर लगाई है।
श्री चैधरी ने कहा कि प्रदेश में 9 वर्ष बाद हुए चुनाव हुए है। जिसमें पहली बार बड़ी संख्या में भाजपा के उम्मीदवार जीत कर आये हैं। प्रदेशभर में सहकारी गन्ना विकास समिति एवं चीनी मिल संघ चुनाव में भाजपा ने अपना परचम फहराया है। सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव में 151 में 148 सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए है। यह जीत ऐतिहासिक है और अब तक की सबसे बड़ी जीत है। श्री चैधरी ने कहा कि सहकारी चीनी मिल संघ के चुनाव में सभी 25 स्थानों पर भाजपा को विजयश्री मिली। चुनाव से पूर्व में डेलिगेट व संचालक का चुनाव हुआ हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के हजारों की संख्या में डेलीगेट व 1500 से अधिक डायरेक्टर निर्वाचित हुए हैं। गन्ना समिति के चुनाव की प्रक्रिया 23 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चली है। उन्होंने कहा कि इनमें प्रतिष्ठित मेरठ, रामपुर, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर सहित सभी जिलों में सहकारी गन्ना समितियों में भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए है। श्री चैधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही गन्ना किसानों का सर्वाधिक भुगतान किया है। विगत सरकारों के बकाये भी भाजपा सरकार ने चुकाए हैं। योगी सरकार ने 2 लाख करोड़ से ज्यादा का गन्ना मूल्य का भुगतान किसानो को किया है।
श्री चैधरी ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे जोश में चल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से व्यापक जनसंपर्क कर रहे हैं और पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर-शहर जाकर जनसमर्थन जुटा रहे हैं।

Check Also

कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने महानवमी एवं विजयदशमी के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सभापति कुँवर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES