Breaking News

भाजपा के बूथ प्रबंधन अभियान की प्रदेश कार्यशाला शुरू हुई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 23 फ़रवरी। भाजपा के बूथ प्रबंधन अभियान की प्रदेश कार्यशाला गुरूवार को लखनऊ के अटल कन्वेन्शन सेन्टर में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश शुक्ल, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बूथ प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का संचालन प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने किया। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं जिला बूथ प्रबंधन टोली के सदस्य सम्मिलित हुए।
श्री शुक्ल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता विचार आधारित है। संगठन में पुनर्विचार, पुनर्समीक्षा तथा पुनर्गठन की सतत प्रक्रिया है और इसी प्रक्रिया के आधार पर बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रारम्भ हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में हमें सशक्त बूथ संरचना का निर्माण करना है।
   प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व सर्वसमावेशी संगठन है। भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है, जिनके परिश्रम से भाजपा चुनाव लड़ती है। बूथ सशक्तिकरण अभियान से पुनः बूथ की अभेद्य व्यूह रचना का निर्माण कर 2024 के लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में क्षेत्र व जिला तथा विधानसभा स्तर पर कार्यशालाओं में बूथ सशक्तिकरण अभियान का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Check Also

अर्पिता ने किया आईएससी बोर्ड में टॉप, 98.75 प्रतिशत अंक पाकर किया नाम रोशन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। अर्पिता सिंह ने कक्षा 12जी ( ISC …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES