Breaking News

मुख्यमंत्री ने हुई सड़क दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 24 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस दुर्घटना के प्रभावित लोगों को हर संभव राहत और मदद प्रदान की जाए तथा घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *