Breaking News

जाट-गुर्जर समाज की महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर रालोद का विरोध, रोहित अग्रवाल बोले- धमकी से नहीं डरेंगे

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
मेरठ। समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी द्वारा जाट एवं गुर्जर समाज की मां-बहनों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की माताओं और बहनों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती।
रोहित अग्रवाल ने आरोप लगाया कि टिप्पणी का विरोध करने पर राजकुमार भाटी ने उनके साथ व्यक्तिगत रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी देने का प्रयास किया। उनके अनुसार, भाटी ने कहा कि कई दिनों से उन पर व्यक्तिगत हमला किया जा रहा है और यदि वे व्यक्तिगत हो गए तो उनका इलाज कर देंगे।
रोहित अग्रवाल ने कहा कि समाज की मां-बहनों के सम्मान के लिए रालोद का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि धमकी और दबाव की राजनीति से कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धमकी और अराजकता की राजनीति का दौर समाप्त हो चुका है और जनता ऐसे लोगों को जवाब देना जानती है। मामले को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राजकुमार भाटी के पुतले पर जूते-चप्पल मारकर अपना आक्रोश जताया और कथित आपत्तिजनक टिप्पणी व धमकी भरी भाषा के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे रालोद जिलाध्यक्ष मेरठ व्यापार अभी सिंघल ने कहा कि धमकी देकर कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी समाज की महिलाओं और माताओं-बहनों के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। रालोद नेताओं ने सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं से भाषा और आचरण की मर्यादा बनाए रखने की मांग की।

Check Also

टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुराने नियमों से पात्र अभ्यर्थियों को मिले एक मौका : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES