Breaking News

PoK में तिरंगा फहराने के बयान पर गरमाई सियासत, केशव मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
कौशांबी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कौशांबी दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव के परिसीमन और देश की सीमाओं को लेकर किए गए सवाल पर पलटवार करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि 2014 से पहले भारत का क्षेत्रफल जितना था, आज भी उतना ही है। उन्होंने कहा कि अब देश के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ने वाले हैं और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में तिरंगा फहराने की बात कही।
केशव मौर्य ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा परिसीमन से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने अखिलेश यादव पर मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के साथ आने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण और ईदगाह हटाने तथा काशी में ज्ञानवापी परिसर से जुड़े विवाद में भी अखिलेश को साथ आना चाहिए।
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चढ़ावे के मामले में अखिलेश यादव के बयानों पर भी उप मुख्यमंत्री ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी पकड़े जा चुके हैं और कार्रवाई भी हुई है। इसके बावजूद बयानबाजी कर विधानसभा और लोकसभा का समय खराब करना सपा अध्यक्ष के राजनीतिक भविष्य के लिए नुकसानदेह होगा।
स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाए जाने को लेकर भी मौर्य ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रगीत के सभी अंतरों के गायन में व्यवधान डाला। मौर्य ने कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रगीत के कथित अनादर के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर 1947 में वोट बैंक की राजनीति के कारण देश के विभाजन को स्वीकार करने का आरोप लगाया और कहा कि इसकी राजनीतिक कीमत कांग्रेस को चुकानी पड़ेगी।

Check Also

पर्व-त्योहारों में छिपा है राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश : अनिल जी

– अयोध्या के दीपोत्सव की चमक पूरी दुनिया में फैल रही : दिनेश शर्मा वेब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *