Breaking News

समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है – अखिलेश यादव

– “भाजपा नफरत की राजनीति करती है”
– अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ | पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “आस्था जोड़ती है और हम हर उस चीज के साथ हैं जो जोड़ने का काम करती है।” श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और हर आस्था पर विश्वास रखती है, जबकि भाजपा लोगों को बांटने का कार्य कर रही है। उन्होंने भाजपा को “नकारात्मक लोगों का समूह” बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा को हर जोड़ने वाली चीज से चिढ़ है और वह नफरत की राजनीति करती है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के खिलाफ है। समाजवादी पार्टी की सरकार में बुनकरों और पसमांदा मुसलमानों के लिए जो योजनाएं शुरू हुई थीं, भाजपा सरकार ने उन्हें बंद कर दिया है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के आधार पर पीडीए से एक नई राजनीतिक धारा खड़ी करेगी। उत्तर प्रदेश में बिजली संकट को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली की भारी कमी है और भाजपा सरकार बिजली उत्पादन बढ़ाने में नाकाम रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “बिजली मंत्री जहां जाते हैं, वहां बिजली चली जाती है।” बिहार में मतदाता सूची पर चुनाव आयोग की कार्रवाई को लेकर श्री यादव ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर एकजुट है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में हुई कथित धांधलियों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बड़े पैमाने पर हुई बेईमानी पर आंखें मूंद लीं।
श्री यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की यह जिम्मेदारी है कि किसी का भी वोट न कटे और हर मतदाता का नाम सूची में शामिल हो ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान कर सकें।

Check Also

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मरम्मत के दौरान पंखों से सुखाई गई सड़क, अखिलेश यादव के वीडियो वायरल होने पर सियासत तेज

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क मरम्मत के दौरान बड़े-बड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES