Breaking News

एडेड स्कूलों में छात्रों की आनलाइन उपस्थित पर पुनर्विचार होगा : शिक्षा निदेशक

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों की आनलाइन उपस्थित में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए, इस पर पुनर्विचार किए जाने का आश्वासन शिक्षा निदेशक (मा0) डा. महेन्द्र देव ने उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा.आर.पी.मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, लखनऊ के कोषाध्यक्ष आर.पीे.सिंह, जालौन के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह राणा सहित 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल को दिया।
उ.प्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र एवं महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रादेशिक अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने शिक्षा निदेशक से शासनादेश में की गई व्यवस्था के अनुसार आफलाइन स्थानान्तरण भी किए जाने की मांग की जिस पर शिक्षा निदेशक ने कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया। इसी के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ मण्डलों में नोशनल इन्क्रिमेन्ट अन्य मण्डलों की भांति स्वीकृति किए जाने की मांग पर शिक्षा निदेशक ने वित्त विभाग की आपत्तियों को दूर कराकर कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया। नवीन पेन्शन योजना से पुरानी पेन्शन योजना में आच्छादित किए जाने के अवशेष प्रकरणों को शासन की अनुमति मिलने के बाद तत्काल निस्तारित कराये जाने का भी शिक्षा निदेशक ने आश्वासन दिया।
उ0प्र माध्यमिक शिक्षक संघ की राज्य परिषद मे पारित 16 प्रस्तावों को प्राप्त कराने के पश्चात शिक्षा निदेशक ने कहा कि निदेशालय स्तर के प्रस्तावों पर मेरे द्वारा तत्काल कार्यवाही की जाएगी और शेष प्रस्तावों को अपनी संस्तुति के साथ शासन भेज दिया जाएगा।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES