Breaking News

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने 7 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़। सनातन धर्म में वेद, उपनिषद, पुराणों सहित समस्त धर्म शास्त्रों में गो की महिमा गई है। गाय को पशु नहीं अपितु माता की प्रतिष्ठा दी गई है यही सनातन धर्मी हिंदुओ की पवित्र भावना है, आस्था है। इसी धार्मिक आस्था हेतु संविधान एवं कानून में गाय को राज्य सूची से हटाकर केंद्रीय सूची में डालकर गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने तथा गौहत्या मुक्त भारत बनाने के लिए संपूर्ण भारत में गौ प्रतिष्ठा आंदोलन चलाया जा रहा है। इस हेतु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद 7 अक्टूबर को रायपुर, छत्तीसगढ़ पहुंचकर गो ध्वज को स्थापित करेंगे।
   स्वतंत्रता प्राप्त से ही निरन्तर गौमाता की प्रतिष्ठा एवं रक्षा के प्रयास होते रहे है जिसमें 1966 के धर्म सम्राट यतिचक्रचूडामणि पूज्य करपात्री जी महाराज के नेतृत्व में हुआ प्रचलित गौरक्षा आंदोलन है जिसके लिए हजारों गौभक्तों का बलिदान हुआ था। इसी क्रम में गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाकर गोहत्या मुक्त भारत बनाने हेतु परम गोभक्त पूज्य गोपाल मणि जी ने गौ प्रतिष्ठा आंदोलन का नेतृत्व कर देशभर में इसे जीवन्त रखा तथा इस पवित्र अभियान में चारो पीठों के जगद्गुरु शंकराचार्यों का आशीर्वाद प्राप्त किया। चारो पीठों के पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्यों द्वारा अभिषिंचित एवं समर्थित गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने एवं गौहत्या बंदी कानून हेतु देश में गौ संसद का आयोजन हुआ जिसमें रामा गौ प्रतिष्ठा संहिता बिल सहित 42 बिंदु का धर्मादेश भी पारित किया जा चुका है । गौ प्रतिष्ठा के इस अभियान को प्रज्वलित करने हेतु गौ घृत की ज्योति को प्रकाशित कर ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने इस आंदोलन का निर्देशन कर रहे है।
इस गो ध्वज स्थापना पद यात्रा का सूत्रवाक्य है: गौ माता, राष्ट्र माता – राष्ट्र माता, भारत माता
गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा के उपरांत देश की राजधानी दिल्ली में गोपाष्टमी के अवसर पर 7, 8 और 9 नवंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी गो प्रतिष्ठा महासम्मेलन होगा जो भारत की सरकार को गौहत्या के कलंक को मिटाकर गौमाता को राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने हेतु निर्णायक होगा।

Check Also

बालाघाट पुलिस ने रक्षासूत्र कार्यक्रम द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और भरोसे की जगायी उम्मीद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा बालाघाट (मध्य प्रदेष)। बालाघाट जिले के नवागत पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES