Breaking News

समाज निर्माण में उत्कृष्ट कार्यों की अहम भूमिका : सतीश महाना

  -चन्द्रभानु गुप्त राष्ट्र गौरव सम्मान में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। रवीन्द्रालय प्रेक्षागृह में आयोजित “चन्द्रभानु गुप्त राष्ट्र गौरव सम्मान-2026” समारोह में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात जननेता चन्द्रभानु गुप्त के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए सतीश महाना ने कहा कि चन्द्रभानु गुप्त का सार्वजनिक जीवन सेवा, सादगी और जनकल्याण के आदर्शों से प्रेरित था। उनके विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं का सम्मान करना केवल उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि दूसरों को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरित करने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, सामाजिक सेवा, साहित्य, संस्कृति, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों के प्रयासों से समाज मजबूत होता है। ऐसे सम्मान समारोह समाज में सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा देते हैं तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, साहित्यकार और सांस्कृतिक जगत की हस्तियां भी मौजूद रहीं। वक्ताओं ने चन्द्रभानु गुप्त के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। समारोह के दौरान सम्मानित प्रतिभाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और इस सम्मान को अपने लिए प्रेरणादायी बताया।

Check Also

विधानसभा भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी लोकतंत्र की कार्यप्रणाली, सतीश महाना ने बताई जिम्मेदारियां

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कानपुर के 30 विद्यार्थियों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *