Breaking News

तदर्थ शिक्षकों ने भरी हुंकार, वेतन और सेवा सुरक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ/अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से भवदीय पब्लिक स्कूल, अयोध्या में आयोजित साधारण सभा एवं एक दिवसीय शिक्षक सम्मेलन में प्रदेशभर से आए तदर्थ शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। सम्मेलन में लगभग 20 जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों और शिक्षकों ने वेतन भुगतान, सेवा सुरक्षा, अधियाचन की समस्या तथा भविष्य की संगठनात्मक और विधिक रणनीति पर विस्तार से मंथन किया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि गोरखपुर-अयोध्या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने तदर्थ शिक्षकों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदन से लेकर शासन स्तर तक हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विशिष्ट अतिथि महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने भी तदर्थ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) अयोध्या मंडल डॉ. कौस्तुभ सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक अंबेडकर नगर ने कहा कि प्रशासन शिक्षकों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास जारी रहेंगे।
सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आशाराम वर्मा ने की, जबकि संचालन एवं संयोजन रवीन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री इंद्रनील सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ कुमार मिश्र, संगठन मंत्री सुशील कुमार शुक्ला, मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी सहित प्रदेश, मंडल और जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन के अंत में सभी शिक्षकों ने वेतन भुगतान, सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक भविष्य के लिए संघर्ष को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Check Also

जोरदार बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, शहर में जाम और जलभराव से हाहाकार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। सावन के अंतिम सोमवार की शाम से शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES