Breaking News

एक दिन में 10 लाख पौधे लगाकर यूपी पुलिस ने रचा कीर्तिमान, डीजीपी ने किया वृक्षारोपण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रविवार को प्रदेशभर में हुए वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक ही दिन में 10 लाख पौधे लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर विस्तार स्थित परिसर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रदेश में 12 जुलाई को एक ही दिन 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ महाअभियान संचालित किया गया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण का संकल्प लेना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक रेलवे, पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध शाखा, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, लॉजिस्टिक, मानवाधिकार, अपराध एवं यातायात, फायर सर्विस तथा प्रशासन एवं कार्मिक सहित अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए हर नागरिक से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

Check Also

विधानसभा भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी लोकतंत्र की कार्यप्रणाली, सतीश महाना ने बताई जिम्मेदारियां

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कानपुर के 30 विद्यार्थियों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *