Breaking News

स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत – बृजेश पाठक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 12 जनवरीI प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 26वंे राष्ट्रीय युवा उत्सव में युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में स्वामी विवेकानंद जी के विचार को और मजबूती प्रदान करते हुए भारत देश को विश्व गुरू का दर्जा दिलाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वर्ष 1985 से प्रतिवर्ष देश में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा से युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री आज के0डी0बाबू स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन प्रति वर्ष हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है। इस वर्ष यह महोत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी थीम ‘‘विकसित युवा-विकसित भारत’’ है। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को राष्ट्र की एकता और अखण्डता को बनाये रखने की शपथ भी दिलाई।
ACS खेल एवं युवा कल्याण डा0 नवनीत सहगल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांत आज भी पूरे विश्व के लिए प्ररेणादायक हैं एवं जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग भी दिखा रहे। स्वामी विवेकानंद जी एक ऐसी महान विभूति थे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों और उत्कृष्ट कार्यों से लोगों के जीवन को नई दिशा प्रदान की। ACS ने इस अवसर पर युवाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी देखा।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता, विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार विजेता तथा ओलम्पिक खिलाड़ियों को अंगवत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इनके अलावा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी को भी सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रजनीश मिश्रा (हॉकी) तथा ओलंपियन दानिश मुर्तजा (हॉकी) को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया है।

Check Also

अर्पिता ने किया आईएससी बोर्ड में टॉप, 98.75 प्रतिशत अंक पाकर किया नाम रोशन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। अर्पिता सिंह ने कक्षा 12जी ( ISC …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES