Breaking News

चलती ट्रेनो में सामान चोरी करने वाले धरे गए, मोबाइल बरामद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
शाहजहाँपुर। थाना जीआरपी शाहजहाँपुर द्वारा रेलवे स्टेशन व चलती ट्रेनो मे यात्रियो के सामान, मोबाइल, पर्स, अटैची आदि चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके पास से एक मोबाइल व नगदी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ प्रशान्त वर्मा के निर्देशन में त्यौहारों पर रेलवे ट्रैक, ट्रेंन व यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर चोरीध्लूटध्जहर खुरानी/ मादक पदार्थो की तस्करी की घटनाओं की रोकथाम हेतु व इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, द्वितीय हृषीकेश यादव के निर्देशन में थाना जीआरपी शाहजहाँपुर द्वारा अभियुक्तगण अरूण द्विवेदी पुत्र हरिशरण लाल द्विवेदी निवासी जिन्दपुरा थाना निगोही जिला शाहजहांपुर उम्र करीब 22 वर्ष के कब्जे से एक अदद पर्स जिसमें 1200 रूपये नगद व अभियुक्त नन्हें पुत्र मदन लाल निवासी जिन्दपुरा थाना निगोही जिला शाहजहांपुर उम्र 27 वर्ष के कब्जे से 01 अदद मोबाइल रियलमी कम्पनी बरामद किया है। इन्हें बुधवार को प्लेटफार्म नं0 04 के पश्चिमी छोर के पास रेलवे स्टेशन शाहजहाँपुर से गिरफ्तार किया गया है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *