Breaking News

समाजवादी पार्टी सपनों की दुनिया में जी रही: भूपेन्द्र सिंह चैधरी

वेब वार्ता/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 25 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सपनों की दुनिया में जी रही हैं। जबकि जनता 2017 में ही सपा का सपना तोड़ चुकी है, उन्हें सत्ता से बेदखल भी कर चुकी है। सपनों की दुनिया में जी रही सपा अब भी नहीं समझ पा रही है कि प्रदेश की जनता उनके खिलाफ वोट करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे भाजपा सरकार अंत्योदय एवं गरीब कल्याण को समर्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मोदी-योगी के नेतृत्व में निकाय चुनाव में पुनः प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर विकास को और अधिक रफ्तार देने का काम करेगी।
श्री चैधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता के सेवक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर दिन लोगों की सुविधा और उनकी सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। जो लोग भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी में गले तक डूबे हुए हैं, उनसे भाजपा सरकार को किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर परिवारवादी पार्टी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब उनकी पार्टी के लोग भी इस बात को समझ चुके हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें छोड़कर दूसरे दलों में जा रहे हैं। सपा प्रमुख को मंथन करना चाहिए कि क्यों लोग उन्हें छोड़कर जा रहे हैं। वो बदलाव की बात करते हैं, लेकिन पहले उन्हें अपनी पार्टी में बदलाव करने की आवश्यकता है, क्योंकि सपा विद रिलेशन यानी रिश्तेदारों वाली पार्टी बनकर रह गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ट्रैफिक सिस्टम अब पहले से कहीं अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित हो चुके हैं। इसीलिए अब जनता कह रही है कि भाजपा को ही लाइए और सुविधाएं पाइए।

Check Also

पुलिस महानिदेशक द्वारा चैत्र रामनवमी के अवसर पर प्रबन्ध/यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में दिये गये दिशा निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा समस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES