वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 23 मार्च। आज प्रदेशव्यापी कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा की बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है सत्ता में बैठे तानाशाह आज भ्रष्टाचार की आवाज खिलाफ उठाने पर षड्यंत्र कर रहे हैं और विपक्ष के नेताओं खासतौर से राहुल गांधी को निशाना बना रहे हैं, इससे ज्यादा घटिया क्या हो सकता है। जनता के पैसे को अपने मित्र मेहुल चौकसी, नीरव मोदी को लुटा कर विपक्ष की आवाज बंद कर रही है आज कार्रवाई तो उन लुटेरों के खिलाफ होनी चाहिए थी, जिन्होंने जनता का धन लूटा, उन पर होनी चाहिए थे, आज कार्यवाही उन पर की जा रही है जो इस भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं।
पूरे प्रदेश में हुए प्रदर्शन में लखनऊ में प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे, अमेठी में राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, महासचिव विवेकानंद पाठक, झांसी में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, शाहजहांपुर में जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।
प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में हुए प्रदर्शन में शिव पाण्डेय, दिनेश सिंह, शाहनवाज आलम, अनिल यादव, वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रमोद पांडेय, शैलेंद्र तिवारी बबलू, विशाल राजपूत, भुवनेश वीरेन्द्र मदान, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, पंकज तिवारी, मुकेश सिंह चौहान विकास श्रीवास्तव, हम्माम वहीद, मनोज तिवारी, शहाना सिद्दीकी, अन्नता तिवारी, रुबीना रईस सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
