Breaking News

शहीदी दिवस पर शहीदों को नकुल दुबे ने कांग्रेसियों सहित श्रद्धांजलि दी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 23 मार्च। आजादी के दिवाने शहीद भगत सिंह, सुखदेव, और राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम पर नकुल दुबे ने कहा कि आज के ही दिन भारत के वीर सपूतों ने फांसी की सजा को गले लगाया था। उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। वह ऐसे क्रांतिकारी थे जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए मुख्य भूमिका निभाई थी। इनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर शिव पाण्डेय, दिनेश सिंह, अनिल यादव, डॉ0 प्रमोद पाण्डेय, शाहनवाज आलम, वेद प्रकाश त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, पंकज तिवारी, मुकेश सिंह चौहान, विकास श्रीवास्तव, हम्माम वहीद, राजेश सिंह काली, रुद्र दमन सिंह, विक्रम पांडे, अंकित यादव, अंकित तिवारी, शिवम त्रिपाठी, प्रभाकर ,नितिन मिश्रा, नितांत सिंह, सुशीला शर्मा, तनवीर फातिमा, सुशील तिवारी, मनोज तिवारी, शहाना सिद्दीकी, अन्नता तिवारी, रुबीना रईस सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Check Also

इग्नू कैम्पस मे नेहरू युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र हुए सम्मानित

– छात्र बहुत ही उर्जा उत्साह से भरे होते है देश के लिए योगदान अतुलनीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES