वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 12 सितम्बर। आज युवा राष्ट्रीय लोकदल के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल के लखनऊ आगमन और पदभार ग्रहण करने पर प्रदेश मुख्यालय में रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने रविन्द्र सिंह पटेल को पगड़ी पहनाकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
स्वागत से पूर्व रविन्द्र सिंह पटेल ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें नमन किया। साथ ही पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता वेद प्रकाश शास्त्री, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष राम सिंह पटेल का भी रालोद कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल को बूथ स्तर तक ले जाकर संगठन को मजबूत करना है इसमें युवाओं की बड़ी जिम्मेंदारी होती है। श्री पटेल को युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेंदारी मिलने से राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को पूरे प्रदेश में बल मिलेगा और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
