Breaking News

हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का गर्व है – अनिल दुबे

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 26 जनवरी। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने ध्वजा रोहण कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित 73वें गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने कहा कि देश आज होने के बाद कई बार संषोधन के पश्चात भारतीय संविधान को अंतिम रूप दिया गया था, जो आज के दिन 26 जनवरी 1950 को अधिकारिक रूप से अपनाया गया, उसी दिन देश को अपना अस्तित्व प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का गर्व है लेकिन कुछ गैर जिम्मेंदार राजनीतिज्ञों और अपराधियों द्वारा लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है, इसलिए कुछ लोगों का लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है परन्तु तानाशाही की सरकारे ज्यादा दिन तक नहीं टिकती।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, चन्द्रबली यादव, आरिफ महमूद, रजनीकांत मिश्रा, चौ0 भूपाल सिंह, मनोज सिंह चौहान, एमए आरिफ, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, प्रयाग क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामसजीवन पटेल, प्रमोद पटेल, शिवकुमार यादव, विनोद सोनकर, शैलेन्द्र शर्मा, इकराम सिंह, हरपाल यादव, शफीक सिददीकी, अनीता यादव, मनोहर मौर्य, संगीता जायसवाल, शैलेन्द्र, रामनाथ यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Check Also

बलरामपुर चिकित्सालय में ट्रेडमिल टेस्ट की शुरुआत

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा  लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ में, नवीनतम चिकित्सा सुविधा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES