Breaking News

अखिलेश ने चौधरी साहब के बताए रास्ते पर चलने की प्रतिबद्धता दुहराई

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 23 दिसंबर। समाजवादी पार्टी के मुख्यालय, लखनऊ सहित आज प्रदेश के सभी जनपदों में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती सादगी के साथ मनाई गई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किसानों के हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा के साथ उनके राजनीतिक योगदान को भी याद किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए चौधरी साहब के बताए रास्ते पर चलने की प्रतिबद्धता दुहराई। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब के चिंतन पर ही समाजवादी पार्टी की नीतियां बनी है। उन्होंने गांव-गरीब को प्राथमिकता में रखकर राजनीति को नई दिशा दी। कृषक प्रजातंत्र की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कृषक परिवारों को आरक्षण देने की मांग की थी। उनका कहना था कि असली भारत गांवों में रहता है, ग्रामीण क्षेत्र का उन्नयन करके ही उसे सम्पन्न बनाया जा सकता है। समाजवादी पार्टी की मांग है कि चौधरी साहब को भारत रत्न दिया जाना चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा ने किसानों का हर तरह से शोषण और अपमान किया है। वह कारपोरेट पोषक पार्टी है। किसानों की एकता और आक्रोश को देखते हुए ही भाजपा को तीन काले कृषि कानून वापस लेने पड़ गए। किसानों का झूठा नाटक कर वह अपने काले कारनामें छुपाना चाहती है। चौधरी साहब के नाम का दुरूपयाग किया और प्रदेश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा का किसान विरोधी आचरण चौधरी साहब के प्रति कृतज्ञता नहीं कृतघ्नता प्रदर्शित करता है। भाजपा के राज में किसानों की मौतें हुई हैं। उससे किए गए वादे नहीं निभाए गए। किसान विरोधी, जनविरोधी और लोकतंत्र विरोधी सरकार कभी चौधरी साहब का सम्मान नहीं कर सकती है।
मनीष सिंह ने वाषिंगटन यूनिवर्सिटी, सीएटल, यूएसए में राजनीति विज्ञान और अन्तर्राष्ट्रीय अध्ययन के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर पाल. आर. ब्रास की बहुचर्चित पुस्तक इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी को भेंट की।

Check Also

ज्ञानशिला विश्वविद्यालय का भूमिपूजन संपन्न

लखनऊ। भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ आगामी जून माह के तृतीय सप्ताह में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES